
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक बाइक सवार युवक ने घास काट रही दो महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की। जिसके बाद एक महिला ने उसे पकड़ने का प्रयास किया और सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में आ गई।
Published: undefined
महिला काफी दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही और उसके बाद उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद उसके पति द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी बाइक सवार के तलाश की जा रही है। पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाली कार को आईडेंटिफाई कर लिया है।
Published: undefined
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 9 सितंबर को हुई थी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मसूरी इलाके में बने रेस्ट एरिया के निकट दो महिला घास काट रही थी, उस समय एक अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल से आता है और महिलाओं को देखकर अश्लील हरकते करता है।
Published: undefined
उनमें से एक महिला उस युवक को पकड़ने के लिये एक्सप्रेसवे के उपर आ जाती है और पीछे से आ रही एक फोर व्हीलर गाड़ी से टकरा जाती है। महिला को तत्काल हास्पिटल भेजा जाता है लेकिन वहां पर महिला की मृत्यु हो जाती है।
Published: undefined
इस संबंध मे 26 सितंबर को मृतक महिला के पति द्वारा तहरीर दी गई है। जिस पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिस गाड़ी से एक्सीडेन्ट हुआ था उसकी पहचान कर ली गई है तथा अज्ञात व्यक्ति जिसने अश्लील हरकतें की थी, उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined