यूपी के दो थाने को उड़ाने की धमकी, वजह जानकर चौंक चाएंगे आप
उत्तर प्रदेश के जौनपुर इलाके में एक व्यक्ति को दो पुलिस थानों को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसकी शिकायत थी कि उसके क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: IANS
उत्तर प्रदेश के जौनपुर इलाके में एक व्यक्ति को दो पुलिस थानों को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसकी शिकायत थी कि उसके क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। लक्ष्मीकांत दुबे के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति ने कहा कि अगर अक्टूबर तक रामपुर और काठवटिया के बीच सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो वह दो पुलिस स्टेशनों को उड़ा देगा।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार साहनी ने कहा कि आरोपी ने अपनी धमकी के साथ रामपुर और सुरेरी थाने के बोर्ड पर नोटिस चिपका दिया कर दिया था। अधिकारी ने कहा कि शुरू में इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली।
दुबे को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए