देश

बिहार विधानसभा में अग्निपथ को लेकर हंगामा, योजना को वापस लेने की मांग

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को भी अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी रहा। प्रश्नकाल के दौरान ही विपक्ष ने अग्निपथ को लेकर नारेबाजी प्रारंभ कर दी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को भी अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी रहा। प्रश्नकाल के दौरान ही विपक्ष ने अग्निपथ को लेकर नारेबाजी प्रारंभ कर दी।

बिहार विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा नहीं पहुंचे। विधानसभा संचालन महेश्वर हजारी कर रहे थे। गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने अग्निपथ को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्ष की मांग है कि अग्निपथ योजना के विरोध में प्रस्ताव पास कराकर केंद्र को भेजा जाए। जिसके लेकर विधनासभा में हंगामा होता रहा।

इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष समयानुसार मामले को उठाने का निवेदन करते रहे। इस बीच विपक्ष के विधायक अपनी सीट पर खड़े हो गए और नारेबाजी करने लगे।

विपक्ष के हंगामे के बीच प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। विपक्ष के सदस्य इस बीच वेल में भी पहुंच गए और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे।

सदन में बीजेपी के संजय सरावगी अपनी बात कह रहे थे। उनकी बात जैसे ही खत्म हुई कि विधानसभा उपाध्यक्ष ने एक और प्रश्न लेना चाहा पर विपक्ष की नारेबाजी इतनी तेज हो गयी कि उन्होंने सदन की कार्यवाही को भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दिया।

इसके पहले भी सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ को लेकर विपक्ष के सदस्यों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। विपक्ष अग्निपथ योजना के विरोध में प्रस्ताव पास कराकर केंद्र को भेजने की मांग कर रहा है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था