देश

उत्तर प्रदेश: रोडवेज बस-जीप की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 13 गंभीर रूप से घायल

संभल के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि अलीगढ़ जिले के रहने वाले 19 लोग एक बोलेरो जीप में सवार होकर नैनीताल जा रहे थे। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नरौरा गांव के पास सुबह ओवरटेक करते वक्त जीप रोडवेज बस से टकरा गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया रोडवेज बस और जीप की टक्कर में 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में नरौरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस और बोलेरो जीप की टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मरे सभी लोग और घायलों का संबंध अलीगढ़ जिले से है। वे बोलेरो से नैनीताल जा रहे थे।

संभल के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि अलीगढ़ जिले के रहने वाले 19 लोग एक बोलेरो जीप में सवार होकर नैनीताल जा रहे थे। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नरौरा गांव के पास सुबह करीब 6 बजे एक गाड़ी को ओवरटेक कर आगे निकली बोलेरो की सामने से आ रही राज्य सड़क परिवहन की बस से सीधी टक्कर हो गई।

Published: undefined

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी घायलों को मुरादाबाद की सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान हो गई है। सभी शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...