देश

उत्तर प्रदेश: आगरा के एक अस्पताल में बड़ा हादसा, डॉक्टर समेत 3 की मौत

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी अजब सिंह ने बताया कि शाहगंज क्षेत्र में जगनेर रोड स्थित आर मधुराज हास्पिटल में बुधवार को र्शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को एक अस्पताल में आग लगने से अस्पताल संचालक डॉक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी अजब सिंह ने बताया कि शाहगंज क्षेत्र में जगनेर रोड स्थित आर मधुराज हास्पिटल में बुधवार को र्शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने से हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल और शाहगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने किसी तरह एक घंटे बाद चार लोगों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल संचालक परिवार सहित दूसरी मंजिल पर फंस गए।

आग की चपेट में आने से अस्पताल संचालक डॉक्टर राजन सिंह, उनके पुत्र ऋषि और पुत्री शालू की मौत हो गई है। स्थानीय लेागों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

जगनेर रोड पर स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राजन और भवन स्वामी गोपीचंद हैं। इसमें भूमिगत तल में जनरल वार्ड, भूतल पर जनरल और प्राइवेट वार्ड है। जबकि दूसरी मंजिल पर गोपीचंद और डॉ. राजन का परिवार रहता है। आग लगते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए। पानी डालकर आग बुझाने प्रयास शुरू कर दिए। अंदर धुंआ भर जाने के कारण लोग मरीजों को बाहर नहीं निकाल सके थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब 40 मिनट बाद दमकलकर्मी वहां पहुंच गए। इसके बाद मरीजों को बाहर निकाला जा सका।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार