देश

उत्तर प्रदेश: ताज नगरी आगरा में कोरोना ने फिर बजाई खतरे की घंटी, लॉकडाउन के बाद भी बढ़ रहे मामले

आगरा में पिछले 24 घंटों में कोविड -19 के 56 नए मामले दर्ज हुए हैं। जबकि यहां सप्ताहांत पर 55 घंटे का लॉकडाउन भी रहा है। यहां मामले बढ़ने के चलते जिला प्रशासन सख्ती से सप्ताहांत के लॉकडाउन को लागू कर रहा है।

फोटो : IANS
फोटो : IANS 

आगरा में पिछले 24 घंटों में कोविड -19 के 56 नए मामले दर्ज हुए हैं। जबकि यहां सप्ताहांत पर 55 घंटे का लॉकडाउन भी रहा है। यहां मामले बढ़ने के चलते जिला प्रशासन सख्ती से सप्ताहांत के लॉकडाउन को लागू कर रहा है। वहीं लोगों से भी अपील की गई है कि वे बिना काम के बाहर न निकलें और सोशल डिस्टेसिंग, मास्क पहनने के नियमों का सख्ती से पालन करें।

जिला मजिस्ट्रेट पी.एन. सिंह ने चेतावनी भी दी है कि दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुमार्ना लगाया जाएगा। वहीं सरकारी कार्यालयों पर इसका सबसे बुरा असर हो रहा है।
1 सितंबर से शुरू हो रहे अनलॉक 4 के लिए जारी दिशा-निर्देशों से ऐसे संकेत मिले हैं कि जिला अधिकारी 15 सितंबर से ताजमहल और आगरा किले को फिर से खोलने की अनुमति दे सकते हैं।

आगरा जिले में अब तक कोविड के 2,772 मामले सामने आ चुके हैं और 107 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। यहां वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 363 है। जिले में अब तक 1,12,713 नमूने एकत्र किए गए हैं। यहां रिकवरी दर 83.04 फीसदी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया