देश

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में डॉ.कफील खान के मामा की गोली मरकर हत्या, घर में घुसकर हमलावर ने मारी गोली

गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गया था। कफील के मामा को परिजन अस्पताल ले जाते, इसके पहले ही उनकी मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करने और अलीगढ़ में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मथुरा जेल में बंद डॉ. कफील खान के मामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कफील के मामा नुसरुतुल्ला अहमद वारसी उर्फ दादा को उनके घर में घुसकर एक युवक ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह वारदात शनिवार रात गोरखपुर के राजघाट में बनकट चक की है। बताया जा रहा है कि कफील के मामा नुसरुतुल्ला अहमद वारसी के घर के सामने काफी देर से खड़े युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। खाना खाने के बाद नुसरुतुल्ला घर के सामने टहल रहे थे। इस दौरान पड़ोसी के बरामदे में कुछ युवक कैरम खेल रहे थे। कफील के मामा टहलते हुए उनके पास चले गए। कुछ देर तक उन्हें कैरम खेलते हुए देखते रहे। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे वे वहां से घर के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे अपने घर के दरवाजे पर पहुंचे एक बाइक सवार पहले से ही वहां पर मौजूद था। वह नुसरुतुल्ला के कंधे पर हाथ रखकर बात करते हुए अंदर गया और फिर गेट के अंदर घर में साथ घुसा। आंगन के पास उसने गोली मार दी और वह नीचे गिरकर तड़पने लगे।

गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गया था। कफील के मामा को परिजन अस्पताल ले जाते, इसके पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। घर के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस हमलावर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल प्रॉपर्टी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!