देश

उत्तराखंड: धामी सरकार में नियुक्तियों के नाम पर की जा रही कमाई, पैसों के लेनदेन के बाद ही मिल रही नौकरी: हरीश रावत

उत्तराखंड में पेपर लीक मामले की जांच अभी चल रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अब रिश्वतखोरी के नए आरोप लगाकर इस मुद्दे को तूल दे दिया है। हरीश रावत ने तो सरकार पर नौकरियां बेचने तक का आरोप लगा दिया है।

फोटो : IANS
फोटो : IANS 

उत्तराखंड में पेपर लीक मामले की जांच अभी चल रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अब रिश्वतखोरी के नए आरोप लगाकर इस मुद्दे को तूल दे दिया है। हरीश रावत ने तो सरकार पर नौकरियां बेचने तक का आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में नियुक्तियों के नाम पर कमाई की जा रही है। हरीश रावत ने कहा कि उनकी सरकार में नियुक्तियों में गड़बड़ी का एक मामला आया था, जिसके बाद उन्होंने फौरन अध्यक्ष को आयोग से हटा दिया गया था, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार नियुक्तियों में गड़बड़ी करने वालों पोषक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर चयन बोर्ड को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने देंगे और निष्पक्ष नियुक्ति नहीं करेंगे, तो हालात यही होंगे। हरीश रावत ने कहा कि आज प्रदेश में हर नियुक्ति पैसों के लेनदेन के बाद ही की जा रही है। ऐसा होगा तो रिश्वत देकर नियुक्ति पाने वाले युवा प्रदेश को उधेड़ने का काम करेंगे।

Published: undefined

बता दें, यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले पर एसआईटी जांच में जुटी हुई है। इस पूरे मामले को लेकर सरकार की खूब किरकिरी हुई है। यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा सरकार पर नियुक्तियों को लेकर गड़बड़ी के आरोप लगे हों, इससे पहले भी इस सरकार में गड़बड़ी के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कह रहे हैं कि रोजगार को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जो भी कदम उठाने होंगे सरकार द्वारा उठाए जाएंगे। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिकी कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, अब पूरी दुनिया पर लगाया 10% एक्स्ट्रा ग्लोबल टैरिफ

  • ,
  • 'आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी...', अमेरिका के साथ ट्रेड डील में PM मोदी के ‘आत्मसमर्पण’ पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

  • ,
  • राजधानी दिल्ली को फिर दहलाने की साजिश! लश्कर के आतंकियों द्वारा IED ब्लास्ट का इनपुट, लाल किला-चांदनी चौक निशाने पर

  • ,
  • दिल्ली NCR में अब गर्मी दिखाएगी तेवर, 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान, तेज हवाओं के चलते AQI में सुधार

  • ,
  • रणवीर सिंह धमकी मामला: क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी