
चुनाव जीतने के लिए नेता इस कदर बेचैन है कि हर हाल में जीतना चाहते है। चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े। वसुंधरा सरकार के शहरी विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मतदाताओं से कहते दिख रहे हैं कि यदि उन्हें वोट नहीं दिया तो वह आत्महत्या कर लेंगे। श्रीचंद कृपलानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राजस्थान के निम्बाहेडा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार कृपलानी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं से उन्हें वोट देने की अपील की। लोगों को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा, अबकी बार मुझे नहीं जिताओगे तो मैं सुसाइड कर लूंगा यह ध्यान रखना।”
Published: 24 Nov 2018, 11:00 AM IST
कृपलानी के इस भाषण का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने यह बातें मजाकिया लहजे में कहा था। उन्होंने आगे कहा कि “यह चीज मैंने मजाक और हल्के मूड में बोली थी लेकिन किसी ने इसका वीडियो बना लिया।”
वसुंधरा सरकार के बड़े नेता का सुसाइड कर लूंगा जैसा बयान देना बीजेपी और उसके उम्मीदवारों की हार की बौखलाहट को दर्शाता है।
Published: 24 Nov 2018, 11:00 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 24 Nov 2018, 11:00 AM IST