देश

उत्तर प्रदेशः उर्दू में योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाला ‘असद’ नहीं, ‘विनीत’ था

उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले विनीत सिंह ने नफरत फैलाने के इरादे से फेसबुक पर असद सिद्दीकी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया और उर्दू भाषा में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कई अपमानजनक पोस्ट किये। अब विनीत सिंह पुलिस की गिरफ्त में है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया असद सिद्दीकी के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने वाला विनीत सिंह गिरफ्तार

आगरा पुलिस की साइबर सेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फर्जी नाम से अकाउंट बनाकर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दिलचस्प बात ये है कि गिरफ्तार शख्स का नाम विनीत प्रताप सिंह है और उसने अदस सिद्दीकी के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई हुई थीय़ यही नहीं विनीत सिंह योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ना सिर्फ फर्जी प्रोफाइल से अपमानजनक बातें कर रहा था बल्कि इसके लिए उर्दू भाषा का इस्तेमाल कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार विनीत पत्रकारिता का छात्र है और काफी दिनों से फेसबुक पर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पोस्ट कर रहा था। जिस पोस्च के लिए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वह उसने कुछ दिनों पहले फेसबुक पर किया था। पुलिस ने इस मामले के खुलासे के बाद उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है और उसके विरुद्ध आईटी कानून की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विनीत ने 11 जुलाई को असद सिद्दीकी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया था और उसके जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक बातें और आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की थी। असद की प्रोफाइल में उसका घर लखनऊ बताया गया था। इस तस्वीर पर दिल्ली, कानपुर, आगरा और इटावा के कई लोगों ने कमेंट किये थे। इस वायरल हो रही तस्वीर का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अमित पाठक ने रकाबगंज पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश देते हुए साइबर सेल को मामले की जांच करने को कहा था।

इस मामले की जांच करने वाले अधिकारी ने बताया है कि विनीत एक अच्छे परिवार से संबंध रखता है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, विनीत ने नफरत फैलाने की नीयत से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उसने फेसबुक पर उर्दू भाषा का उपयोग इसलिए किया ताकि फेसबुक इस्तेमाल करने वालों और पुलिस को गुमराह किया जा सके।

पुलिस के अनुसार दर्जनों स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में शिकायत की थी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने विनीत सिंह का मोबाईल जब्त कर लिया है और फोन का पुराना रिकॉर्ड निकाला जा रहा है। विनीत के साथ इस मामले में एक दूसरा शख्स भी शामिल था, जो अभी तक फरार है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार