देश

38 भारतीयों के अवशेष लाने मोसुल रवाना हुए वीके सिंह, 2 अप्रैल को लौट सकते हैं भारत

विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि वे 38 भारतीयों के अवशेषों को लाने के लिए मोसुल जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 39वें शख्स का अवशेष नहीं मिलेगा, क्योंकि उसका केस अभी फाइनल नहीं हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 38 भारतीयों के अवशेषों को लाने के लिए मोसुल रवाना हुए विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह

इराक में मारे गए भारतीयों के अवशेषों को लाने विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से मोसुल के लिए रवाना हो गए हैं। भारतीय वायुसेना के विशेष विमान ने यूपी में गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी।

मोसुल रवाना होने से पहले वीके सिंह ने कहा, “मैं 38 भारतीयों के अवशेषों को लाने के लिए मोसुल जा रहा हूं। हमें 39वें शख्स का अवशेष नहीं मिलेगा, क्योंकि उसका केस अभी फाइनल नहीं हो सका है। सबूतों के साथ परिवार को शव सौंपा जाएगा, ताकि उनका शक दूर हो सके।”

2 अप्रैल को विदेश राज्यमंत्री मोसुल से लौट सकते हैं। भारत लौटने के बाद वे सबसे पहले पंजाब के अमृतसर जाएंगे और मृतकों के परिजनों को अवशेष सौंपेंगे, इसके बाद पटना और कोलकाता जाकर परिवारों को अवशेष सौंपेंगे।

इससे पहले बीते 20 मार्च को संसद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराक में 39 भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि की थी। उन्होंने सदन को बताया था कि 39 में से 38 भारतीयों का डीएनए मैच हो चुका है, जबकि 39वें भारतीय का डीएनए 70 फीसदी मैच हुआ है।

जिन 39 भारतीय की मौत की पुष्टि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की थी, उनमें से ज्यादातर लोग पंजाब के थे। मृतकों में 4 लोग हिमाचल प्रदेश के थे। बिहार और पश्चिम बंगाल के लोग भी इनमें शामिल थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Apr 2018, 3:19 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?