
झारखंड में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस चुनाव में 43 लाख से अधिक मतदाता 6,000 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के पात्र हैं।
एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।
Published: undefined
राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने कहा, ‘‘48 शहरी स्थानीय निकायों में महापौरों और अध्यक्षों के पदों के लिए तथा नौ नगर निगमों, 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के 1,042 वार्ड में पार्षदों के पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं।’’
महापौर और अध्यक्ष के पदों के लिए 235 महिलाओं सहित कुल 562 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि वार्ड पार्षदों के पदों के लिए 2,727 महिलाओं सहित 5,562 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रसाद ने कहा कि सभी बूथ में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Published: undefined
चुनाव के लिए कुल 4,307 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 896 को अति संवेदनशील और 2,445 को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है।
Published: undefined
मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। नगर निगमों में सबसे पहले हजारीबाग मेयर का परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है, जबकि धनबाद का परिणाम सबसे बाद में आ सकता है। नगर परिषदों में गोड्डा और पाकुड़ के नतीजे पहले घोषित हो सकते हैं।
पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined