देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने में नहीं छिपाने में रूचि : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रुचि इन हालातों को सुधारने में नहीं, इन्हें छिपाने में है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया  

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रुचि इन हालातों को सुधारने में नहीं, इन्हें छिपाने में है। प्रियंका गांधी ने गुरूवार को ट्वीटर पर एक अस्पताल में भरे पानी में काम कर रहे लोगों का एक वीडियो अपलोड किया और लिखा कि "कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाएं चाकचौबंद होनी चाहिए। मगर महोबा के महिला अस्पताल का ये हाल है। आपने बरेली, गोरखपुर के अस्पतालों में भी अव्यवस्थाएं देखीं। लखनऊ में स्वास्थ्य सुविधाओं के ऊपर बयान देने वाले सीएम की रुचि इन हालातों को सुधारने में नहीं, इन्हें छिपाने में है।"

इससे पहले उन्होंने लिखा था कि "यूपी के दो प्रमुख नगरों लखनऊ और गोरखपुर के सरकारी अस्पतालों में बेड फुल हो जाने की खबरे हैं। कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और अस्पतालों की ये स्थिति चिंताजनक है। तीन महीने पहले सरकार के समक्ष उठाई गई चिंताएं आज हकीकत के रूप में सामने आ रही हैं।

दरअसल, महोबा जिले में मंगलवार को हुई मुसलाधार बारिश की वजह से महोबा का जिला अस्पताल टापू में तब्दील हो गया था। पूरे अस्पताल में लबालब पानी भरा था। जिला अस्पताल में तैनात के डॉक्टर रोहित सोनकर ने बताया कि अस्पताल में जलभराव की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बरसात के बंद होने के बाद तुरंत पानी को निकाल दिया गया। साथ ही पूरे परिसर को सैनिटाइज करवाया गया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप के 'अप्रत्यक्ष वार्ता' वाले दावे को ईरान ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय बोला- हमारी ऐसी कोई योजना नहीं

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दतिया में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, घनश्याम 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे, बांकीपुर में बड़ा उलटफेर

  • ,
  • उत्तराखंड में भारी बारिश से आफत: उफनती नदी में बहने से एक लापता, 80 सड़कें बंद, देहरादून-बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट'

  • ,
  • नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास के बाहर एथनॉल मिश्रित ईंधन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कई हिरासत में

  • ,
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 10वें राउंड तक 10 हजार वोट की बढ़त, BJP पिछड़ी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न