देश

मौसम अपडेट: यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 85 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने 10 मई को यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी दी गई है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 मई को यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अगले कुछ दिनों के दौरान लू का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के ऊपर भी निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को खुले में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि तेज आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

Published: undefined

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 12 से 14 मई के बीच अलीगढ़, मेरठ, नोएडा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बदायूं, सिद्धार्थ नगर, सीतानगर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, गोंडा और महाराजगंज में बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में 10 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में 10 से 15 मई तक पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज और खगड़िया में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Published: undefined

पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश के आसार

उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून और पिथौरागढ़ में 10 से 14 मई के बीच भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, चंबा, शिमला, ऊना, सिरमौर और सोलन में 10 से 13 मई तक, तेज बारिश और 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मनाली में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Published: undefined

पंजाब में आंधी-बारिश का अलर्ट

पंजाब के होशियारपुर, लुधियाना, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, बठिंडा, मोगा, तरन तारन, मुक्तसर और जालंधर में भी 10 से 14 मई तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के सीकर, झुंझुनू, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, अजमेर, जयपुर और जोधपुर में 12 और 13 मई को बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। जयपुर में 10 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Published: undefined

जम्मू-कश्मीर में बारिश, मध्य प्रदेश में लू का खतरा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवार, उधमपुर, राजौरी, अनंतनाग, जम्मू, पुलवामा, बारामूला और कुपवाड़ा में 11 मई को तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

वहीं, मध्य प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। राज्य के रतलाम, खंडवा, ग्वालियर, नर्मदापुरम, सिंगरौली, खरगोन, दतिया, सागर और सतना में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल में 10 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।  

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined