
देश में एक ओर जहां ठंड विदाई की ओर बढ़ रही है और धीरे-धीरे गर्मी दस्तक देने लगी है, वहीं दूसरी ओर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों में तीन राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड फिर से बढ़ सकती है। साथ ही आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
पहाड़ी राज्यों में घूमने की योजना बना रहे पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि आने वाले सप्ताह में कई जगहों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
Published: undefined
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में अगले 12 घंटों के भीतर तेज बारिश हो सकती है।
हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
किसानों को खुले खेतों में काम करते समय सतर्क रहने को कहा गया है।
यह बारिश 16 फरवरी तक ठंड में बढ़ोतरी कर सकती है।
Published: undefined
ठंड भले कम हुई हो, लेकिन उत्तर भारत के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा अभी भी परेशानी बना हुआ है।
आगरा, अलीगढ़, मथुरा, औरैया, बागपत, बदायूं, भदोही, हाथरस, जालौन, कानपुर, लखनऊ, महाराजगंज और पीलीभीत में सुबह के समय दृश्यता कम रह सकती है।
अगले 24 घंटे में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह ठंड और कोहरा रहेगा।
गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, शामली, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया और मिर्जापुर में भी घना कोहरा छा सकता है।
लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 12°C रहेगा।
Published: undefined
हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और जींद में कोहरा परेशान करेगा। पंजाब के अमृतसर, फरीदकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला, जालंधर, कपूरथला और लुधियाना में भी सुबह धुंध रहेगी।
Published: undefined
13 फरवरी को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
अधिकतम तापमान 24°C
न्यूनतम तापमान 12°C
सुबह हल्की ठंड महसूस होगी। हालांकि बारिश नहीं होने के कारण प्रदूषण स्तर फिर बढ़ने लगा है और कई इलाकों में AQI 200 के पार पहुंच गया है। शाम को हल्के बादल छा सकते हैं।
Published: undefined
बिहार में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का अलर्ट है।
कोहरे से प्रभावित जिले: पटना, सारण, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा और भागलपुर।
पटना में आज अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 12°C रहेगा।
Published: undefined
अगले 24 घंटे में उत्तराखंड में आसमान साफ रहेगा, लेकिन 16 से 18 फरवरी के बीच तेज बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
बारिश की संभावना वाले जिले: चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल।
देहरादून में आज अधिकतम तापमान 20°C और न्यूनतम 9°C रहेगा।
Published: undefined
आज हिमाचल प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा और किसी जिले में बारिश की चेतावनी नहीं है। लेकिन 16 फरवरी के बाद मंडी, बिलासपुर, चंबा और कुल्लू में मूसलाधार बारिश की संभावना है।
मनाली में अधिकतम तापमान 1°C और न्यूनतम माइनस 10°C रह सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका है।
Published: undefined
जम्मू-कश्मीर में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। गुलमर्ग, सोनमर्ग और श्रीनगर के आसपास बादल छाए रहेंगे। अगले 12 घंटे में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।
अगले मंगलवार जम्मू, सांबा, कठुआ, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बारिश का अलर्ट है।
श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 9°C और न्यूनतम माइनस 1°C रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी के बाद ठंड से राहत मिल सकती है।
Published: undefined
राजस्थान में अगले चार दिन मौसम साफ रहेगा। हालांकि 17 फरवरी को जयपुर, भरतपुर, अलवर और दौसा में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
जयपुर में आज अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 12°C रहेगा।
मध्य प्रदेश में सोमवार तक मौसम साफ रहेगा। मंगलवार से मंडला, पचमढ़ी, सीधी और सिवनी में हल्की बारिश हो सकती है।
भोपाल में आज अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 16°C रहेगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined