देश

Weather Update Today: देशभर में मौसम की बड़ी करवट, दिल्ली, यूपी, बिहार में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

देशभर में मौसम की बड़ी करवट देखने को मिल रही है। दिल्ली, यूपी और बिहार में बारिश के आसार हैं, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

फरवरी का महीना खत्म होने से पहले ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर और पूर्व भारत के कई राज्यों में तापमान और मौसम के हालात बदलते दिख रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए आने वाले दिनों के लिए बारिश, बर्फबारी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

Published: undefined

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और लद्दाख में बारिश की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 और 27 फरवरी को बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है।

Published: undefined

दिल्ली में बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली में शनिवार (24 फरवरी) को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में 25 से 27 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार 24 घंटे का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 142 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। प्रदूषण स्तर में पिछले दो दिनों में सुधार दर्ज हुआ है।

Published: undefined

पंजाब से बिहार तक बारिश का अनुमान

IMD ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार तक बारिश की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते उत्तर प्रदेश में 26 और 27 फरवरी को बारिश के आसार हैं। वहीं 27 फरवरी को पश्चिम बिहार के कुछ इलाकों में भी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

Published: undefined

मध्य भारत में गरज-तूफान और ओलावृष्टि के आसार

निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार 26 फरवरी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई हिस्सों में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी है।

इसके अलावा 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश और पश्चिम बिहार के कुछ इलाकों में भी ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

Published: undefined

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी असर

24 से 27 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में 24 फरवरी को तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Published: undefined

क्या है बदलाव की वजह?

मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे बदलाव के पीछे मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है। पहाड़ी इलाकों में सक्रिय यह सिस्टम मैदानी क्षेत्रों में बादल, बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव ला रहा है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined