देश

पश्चिम बंगाल चुनाव: तृणमूल नेताओं ने ‘‘गड़बड़ी’’ की आशंका जताई, निर्वाचन आयोग पर लगाए ये आरोप

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार एवं पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मंत्री शशि पांजा ने सोमवार को आरोप लगाया कि चुनाव कर्मी शहर में मतगणना केंद्रों पर राजनीतिक दलों के अधिकृत एजेंटों को प्रवेश देने में देरी कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के बीच तृणमूल कांग्रेस के कई उम्मीदवारों के पिछड़ने पर पार्टी नेताओं ने ‘‘गड़बड़ी’’ की आशंका जतायी।

इन रुझानों से तृणमूल समर्थकों में चिंता पैदा हो गई और पार्टी नेताओं ने भारी जीत के दावे करने में सावधानी बरती।

Published: undefined

उत्तरी कोलकाता की मानिकटोला सीट से तृणमूल उम्मीदवार श्रेया पांडे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के तापस रॉय से पीछे होने के बावजूद सीट जीतने का विश्वास जताया।

पांडे ने निर्वाचन आयोग पर तृणमूल उम्मीदवारों और मतगणना एजेंटों के साथ सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कुछ गड़बड़ लग रही है... लेकिन मुझे जीत का भरोसा है।’’

Published: undefined

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार एवं पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मंत्री शशि पांजा ने सोमवार को आरोप लगाया कि चुनाव कर्मी शहर में मतगणना केंद्रों पर राजनीतिक दलों के अधिकृत एजेंटों को प्रवेश देने में देरी कर रहे हैं।

पांजा ने दावा किया कि चुनाव कर्मियों को मतगणना केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी नहीं है।

काकद्वीप से पार्टी उम्मीदवार मंतूराम पाखिरा ने भी इसी तरह का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि केंद्र पर मतगणना एक घंटे की देरी से शुरू हुई।

Published: undefined

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। नतीजों से यह तय होगा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में लौटती है या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में पहली बार सरकार बनाकर इतिहास रचती है।

पांजा ने कहा, ‘‘केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर भ्रम की स्थिति के कारण चुनाव कर्मी मतगणना प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं। वे मतगणना एजेंटों को प्रवेश देने में देरी कर रहे हैं, क्योंकि वे व्यवस्थाओं को लेकर असमंजस में दिख रहे हैं।’’

राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच 294 में से 293 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना हो रही है। इसके साथ ही 2,926 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined