देश

'दुनिया के हर मुद्दे पर बोलने वाले PM मोदी मौनी बाबा क्यों बने हुए हैं?', ट्रंप के रूसी तेल दावे पर कांग्रेस का सवाल

ट्रंप ने कुछ दिनों पहले भी यह दावा किया था कि उनके ‘‘मित्र’’ प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि भारत अब रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा।

‘स्वयंभू विश्वगुरु’ बेनकाब हो गए हैं, भारतीय कूटनीति में दिखावे का समय खत्म हो चुका है: कांग्रेस
‘स्वयंभू विश्वगुरु’ बेनकाब हो गए हैं, भारतीय कूटनीति में दिखावे का समय खत्म हो चुका है: कांग्रेस फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदने संबंधी दावा फिर से किया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौन धारण किए हुए हैं।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्रंप के ताजा बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत अब रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा।

ट्रंप ने कुछ दिनों पहले भी यह दावा किया था कि उनके ‘‘मित्र’’ प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि भारत अब रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा।

पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल

जयराम रमेश ने शनिवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "पिछले चार-पांच महीनों में राष्ट्रपति ट्रंप ने 52 बार दावा किया है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर रोक दिया है। वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से दो बार मिले, फिर भी हमारे प्रधानमंत्री चुप रहे। वह उनके फील्ड मार्शल से दो बार मिले, फिर भी हमारे प्रधानमंत्री चुप रहे। अब ट्रंप ने दो बार कहा है कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। दुनिया की हर बात पर बोलने वाले प्रधानमंत्री इन मामलों पर चुप क्यों हैं।"

ट्रंप को जवाब देने के वक्त मौनी बाबा बन जाते हैं पीएम मोदी

इससे पहले रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि उनके अच्छे मित्र ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल के आयात में कटौती करेगा। लेकिन वह अच्छे मित्र उस वक्त अचानक मौनी बाबा बन जाते हैं जब राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर रुकवा दिया है और अब जब वह कहते हैं कि भारत रूस से तेल का आयात कम कर देगा।"

उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा पिछले साल की समान अवधि के 49.6 अरब डॉलर की तुलना में बढ़कर 54.4 अरब डॉलर हो गया।’’

भारत सरकार ने क्या कहा?

रूस से कच्चे तेल के आयात को लेकर ट्रंप के पिछले दावे के बाद भारत सरकार ने कहा था कि वह बाजार की परिस्थितियों के अनुरूप ऊर्जा स्रोत के आधार को व्यापक और विविध बना रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्रंप के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना सरकार की निरंतर प्राथमिकता रही है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान तय, 6 अक्टूबर को EC तक मार्च, 5 बड़ी रैलियों का भी ऐलान

  • ,
  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना

  • ,
  • खेल: कोहली को लेकर संजू के बयान की हरतरफ हो रही चर्चा और भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल से पहले मौसम पर नजर

  • ,
  • नीला ड्रम हत्याकांडः मेरठ की अदालत ने मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया, अगली तारीख पर सजा का ऐलान

  • ,
  • सिनेजीवन: 'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम और पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल