देश

सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को कर देंगे खत्म, शहीदों के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि 'मुफ्त अनाज योजना' कांग्रेस की सरकार लेकर आई थी, हमारी सरकार बनने पर हम इसके तहत और अधिक अच्छी क्वालिटी का राशन देंगे। गरीबों, किसानों, कमजोर लोगों की सरकार बननी चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में डाल देंगे। हम शहीदों के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि 'मुफ्त अनाज योजना' कांग्रेस की सरकार लेकर आई थी, हमारी सरकार बनने पर हम इसके तहत और अधिक अच्छी क्वालिटी का राशन देंगे। गरीबों, किसानों, कमजोर लोगों की सरकार बननी चाहिए। हमारी सरकार आई तो इनसे अच्छा और ज्यादा अनाज बांटेंगे। सरकार बनने के 30 दिन के अंदर किसानों को बीमा का पैसा दिलाएंगे। आंगनबाड़ी महिलाओं की आय दोगुनी हो जाएगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरणों का चुनाव हो चुका है। हर चरण में बीजेपी नीचे जाती जा रही है। किसानों की आय का सारा पैसा बीजेपी की जेब में जा रहा है। इस सरकार में सबकुछ महंगा हो गया है। हर बार जब परीक्षा हुई, पेपर लीक कर दिया गया है। वैक्सीन का सच तो आप जानते ही होंगे। आज बीजेपी की सरकार में लूट हो रही है। इनका हर वादा झूठा निकला।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में अंकिता भंडारी का परिवार धरने पर, राहुल-प्रियंका पहुंचे इंडिया गेट

  • ,
  • जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, गुरुवार को सुनवाई की उम्मीद

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: थोक महंगाई और कच्चे तेल के उछाल से लुढ़का शेयर बाजार और सोना ₹1,800 और चांदी ₹5,000 टूटी

  • ,
  • हाईकोर्ट ने यूपी में तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया, निवर्तमान प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

  • ,
  • खेल: रहाणे और गांगुली ने प्रिंस विलियम के साथ मैच खेला और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में चुने जा सकते हैं सूर्यांश शेडगे