देश

अभिनंदन ने पाकिस्तान के बार-बार पूछने पर जो नहीं बताया, पीएम मोदी ने चुनावी रैली में पूरी दुनिया को बता दिया

पाकिस्तान के कब्जे में होने के बावजूद अभिनंदन ने उन्हें अपनी कोई जानाकारी नहीं दी। लेकिन पुलवामा हमले के बाद भी लगातार राजनैतिक रैलियां कर रहे पीएम मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु में एक रैली को संबोधित करते हुए पूरी दुनिया को बता दिया कि वह तमिलनाडु के हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तानी सेना की हिरासत से वापस अपने वतन लौटे विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत में पूरा देश शामिल रहा। अभिनंदन अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते अपने वतन वापस लौटे। इस वीर विंग कमांडर का अभिनंदन पूरा देश कर रहा है। दुश्मन देश के कब्जे में होने के बावजूद अभिनंदन ने उन्हें अपनी जानाकारी नहीं दी। बार-बार पूछने के बावजूद वो सिर्फ इतना ही बोले जिससे दुश्मन को अपने देश के बारे में जानकारी न मिल पाए। उसके उलट यहां मीडिया से लेकर पीएम मोदी तक उनकी सारी जानकारी साझा करते रहे। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम मोदी के उस बयान पर सवाल खड़े किए हैं जिसमें उन्होंने अभिनंदन की जानकारी साझा की थी।

दरअसल शुक्रवार को तमिलनाडु में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पूरे देश को तामिलनाडु के विंग कमांडर अभिनंदन पर गर्व है, पूरा देश उनका इंतजार कर रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चुतर्वेदी ने इसी बात को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि विंग कमांडर अभिनंदन ने दुश्मन देश के सैनिकों के कब्जे में होने के बाद भी अपनी जानकारी देने से इनकार कर दिया था। वहीं हमारे प्रधानमंत्री एक चुनावी रैली में बेधड़क उनकी जानकरी साझा कर रहे हैं।

बता दें कि विंग कमांडर अभिनंदन जब पाकिस्तानी सेना के गिरफ्त थे तो उनसे कई सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने सिर्फ अपना नाम, बैच नंबर के अलावा कुछ नहीं बताया। जब उनसे ये पूछा गया कि वो भारत के किस राज्य से हैं तो अभिनंदन ने कहा कि वो सिर्फ इतना बता सकते हैं कि वो दक्षिण भारत से हैं। इसके अलावा किसी और तरह की जानकारी देने से उन्होंने साफ मना कर दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Mar 2019, 10:19 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?