देश

विश्व संगीत दिवस: 36 साल पहले शुरू हुई उत्सव मनाने की परंपरा, संगीत के दीवाने फ्रांसीसियों की थी बड़ी भूमिका

फ्रांसीसियों की संगीत के प्रति दीवानगी को देखते हुए 1982 में फ्रांस के तत्कालीन सांस्कृति मंत्री जैक लो ने आधिकारिक रूप से 21 जून को संगीत दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। पूरे फ्रांस में संगीत दिवस त्योहार की तरह मनाया जाता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया फ्रांस में संगीत दिवस पर कार्यक्रम

फ्रांस समेत कई देशों में संगीत दिवस आज धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत में भी कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संगीत दिवस का फ्रांस में खास महत्व है। क्योंकि फ्रांस में ही 21 जून, 1982 को संगीत दिवस की शुरूआत हुई थी।

Published: undefined

फोटो: सोशल मीडिया

फ्रांसीसियों की संगीत के प्रति दीवानगी को देखते हुए इस दिन को फ्रांस के तत्कालीन सांस्कृति मंत्री जैक लो ने आधिकारिक रूप से संगीत दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। पूरे फ्रांस में संगीत दिवस त्योहार की तरह मनाया जाता है। फ्रांस में 21 जून आने से पहले ही हर जगह सजावट कर दी जाती है। 3 दिन पहले ही सारे सभागृह और सड़कें कार्यक्रम के लिए बुक कर दिए जाते हैं। इस दिन बड़े से बड़ा कलाकार कार्यक्रमों में परफॉर्म करने के लिए पैसा नहीं लेता। फ्रांस में इस मौके पर हर कोई सड़कों पर निकलता और संगीत के धुन पर नाचता और गाता है।

Published: undefined

फोटो: सोशल मीडिया

विश्व संगीत दिवस का मकसद लोगों को संगीत के प्रति जागरूक करना है। शुरूआत में संगीत दिवस कुछ ही देशों में मनाया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ा और अब 110 देशों मनाया जा रहा है। संगीत दिवस, जर्मनी, इटली, मिस्र, सीरिया, मोरक्को, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, कांगो, कैमरून, मॉरीशस, फिजी, कोलम्बिया, चिली, नेपाल और जापान जैसे देशों में मनाया जाता है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बंगाल में IAS-IPS अफसरों के तबादले पर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- यह संघवाद की भावना के खिलाफ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: खड़गे ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ कोशिश हो रही है

  • ,
  • एलपीजी की कमी के कारण अपने गांव लौटने लगे हैं मजदूर, संकट जल्द नहीं सुलझा तो और बिगड़ सकते हैं हालात

  • ,
  • राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में धांधली की कोशिश! खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: मिडिल ईस्ट संकट और अफगानिस्तान युद्ध से पाक की अर्थव्यवस्था चरमराई और नेतन्याहू का नया वीडियो आया