देश

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने की टैक्स की चोरी? शुरू हुई जांच

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि पर टैक्स में गड़बड़ी करने के आरोप लगे हैं। डीजीएपी के मुताबिक पतंजलि आयुर्वेद ने अपने एफएमसीजी उत्पादों पर जीएसटी दर में कटौती के दिन से अगस्त 2018 तक कुल 176 करोड़ रुपए की मुनाफाखोरी की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि पर उपभोक्ताओं को जीएसटी दर की कटौती का लाभ न देने के आरोप लगे हैं। इसकी वजह से पतंजलि जांच के घेरे में भी आ गई है। पतंजलि के अलावा और कई कंपनियों पर भी जीएसटी दर की कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं देने के आरोप लगे हैं। एफएमसीजी कंपनी आईटीसी भी जांच के घेरे में है। बिजनेस न्यूज पेपर बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुनाफाखोरी निरोधक महानिदेशालय (डीजीएपी) ने आईटीसी को इस पर एक नोटिस भी जारी किया है। आईटीसी ने इसकी पुष्टि की है कि उन्हें डीजीएपी की तरफ से एक नोटिस जारी हुआ है और वह उन्हें हर तरह का सहयोग प्रदान कर रहे हैं

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 2017 में 178 उत्पादों पर जीएसटी में कटौती की थी। इन उत्पादों पर जीएसटी की दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया था। इन दोनों कंपनियों पर आरोप है कि इन्होंने कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को न दे कर मुनाफाखोरी की है। डीजीएपी जीएसटी नियमों के आधार पर इन दोनों कंपनियों से पूछ रही है कि जीएसटी दर में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को मिला या नहीं। डीजीएपी इन कंपनियों से जानना चाहती है कि इस दौरान कितनी मुनाफाखोरी की गई।

डीजीएपी के मुताबिक पतंजलि आयुर्वेद ने अपने एफएमसीजी उत्पादों पर जीएसटी दर में कटौती के दिन से अगस्त 2018 तक कुल 176 करोड़ रुपए की मुनाफाखोरी की। बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि पर मुनाफाखोरी की जांच का पता लगाने के लिए डीजीएपी इसका समय मार्च 2019 तक बढ़ा रही है।

पतंजलि और आईटीसी के अलावा मल्टीनेशनल कंपनी प्रोक्टर एंड गैंबल, जॉनसन एंड जॉनसन और सैमसंग जैसी कंपनियों पर भी उपभोक्ताओं को जीएसटी दर में कटौती का फायदा न देने का आरोप है। इन कंपनियों पर घटी जीएसटी दरों का लाभ उपभोक्ताओं को न देने के लिए मुनाफाखोरी के आरोप लगे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था