देश

राममंदिर भूमि पूजन से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, पत्थर तराशी का लिया जायजा

श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में भूमि पूजन के लिए पांच अगस्त तय किया गया है। इसकी तैयारियों का जिम्मा स्वयं मुख्यमंत्री ने संभाल लिया है। शनिवार को वह अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने रामलला के दर्शन किये और वहां तैयारियों का जायजा लिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में भूमि पूजन के लिए पांच अगस्त तय किया गया है। इसकी तैयारियों का जिम्मा स्वयं मुख्यमंत्री ने संभाल लिया है। शनिवार को वह अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने रामलला के दर्शन किये और वहां तैयारियों का जायजा लिया। हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री कारसेवकपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने तराशे गए पत्थरों का जायजा लिया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री को सारी जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि मंदिर निर्माण में इन पत्थरों की क्या उपयोगिता रहेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामजन्मभूमि स्थल पर भगवान राम की पूजा की और भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण जी को नए आसन पर विराजित कराया। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी पहुंचे। परिसर में राम मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी व ट्रस्ट के लोग मौजूद रहे। न्यास कार्यशाला में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपतराय ने मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ को तराशी गई शिलाओं के बारे में जानकारी दी।

कारसेवकपुरम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साधू संतों के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में संतों से स्पष्ट कहा कि कोरोना महामारी के कारण अगर कोई भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए तो वे बुरा न मानें। कार्यक्रम के दौरान इसका प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से लाइव दिखाया जाएगा। चंपत राय ने योगी और संतों को बताया कि शिलान्यास के कार्यक्रम में अयोध्या और अयोध्या के बाहर आध्यात्मिक जैन, बौद्ध सभी धर्मो के लोगों को बुलाने पर विचार चल रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप के 'अप्रत्यक्ष वार्ता' वाले दावे को ईरान ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय बोला- हमारी ऐसी कोई योजना नहीं

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दतिया में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, घनश्याम 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे, बांकीपुर में बड़ा उलटफेर

  • ,
  • उत्तराखंड में भारी बारिश से आफत: उफनती नदी में बहने से एक लापता, 80 सड़कें बंद, देहरादून-बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट'

  • ,
  • नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास के बाहर एथनॉल मिश्रित ईंधन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कई हिरासत में

  • ,
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 10वें राउंड तक 10 हजार वोट की बढ़त, BJP पिछड़ी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न