देश

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में फिर से बर्फबारी, दिन का तापमान में भी गिरावट, कई सड़कें बंद

मौसम में हुए इस बदलाव के कारण घाटी में दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, अरु घाटी, चंदनवाड़ी और कोकेरनाग सहित कुछ जगहों में बर्फबारी हुई है।

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में फिर से बर्फबारी
कश्मीर के ऊंचे इलाकों में फिर से बर्फबारी फोटो: PTI

सर्दियों के शुरुआत में ही कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी देखी जा रही है। पिछले कई दिनों से यहां मौसम ने करवट ली है। यहां के कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों और ऊंचे इलाकों में मंगलवार को फिर से हिमपात हुआ, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मौसम में हुए इस बदलाव के कारण घाटी में दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, अरु घाटी, चंदनवाड़ी और कोकेरनाग सहित कुछ जगहों में बर्फबारी हुई है।

डोडा में लगातार बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूल बंद कर दिया गया है। कई राजमार्ग पर भी गाड़ियों की आवाजाही पर प्रभाव पड़ा है।

बर्फबारी और बारिश से कई सड़कें बंद 

अधिकारियों ने बताया कि शोपियां जिले में मुगल रोड पर पीर की गली और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज़ोजिला दर्रे में भी ताजा बर्फबारी हुई, जिसके कारण ये सड़कें बंद हो गईं।

अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के सिंथन टॉप, गुलमर्ग के अफ़रवत और गुरेज घाटी के राजदान दर्रे सहित जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भी ताज़ा बर्फबारी हुई है।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर सहित कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

घाटी में दिन के तापमान में गिरावट

घाटी में दिन के तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सामान्य तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहता है।

मौसम विभाग ने मंगलवार दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया है। विभाग ने बताया कि इसके बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA ब्लॉक की रैली LIVE: राहुल गांधी बोले- सालों से वोट चोरी हो रही है, लोकतंत्र को हिंदुस्तान से खत्म नहीं होने देंगे'

  • ,
  • 'देश में चोरी की सरकार', रामलीला मैदान में खड़गे बोले- मोदी सत्ता से जाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा

  • ,
  • 'मोदी सरकार दो नंबरी और मोदी जी 10 नंबरी प्रधानमंत्री', तेजस्वी बोले- ज्ञानेश कुमार पर चलना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा

  • ,
  • रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली, नेताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार को लेकर मोदी सरकार को घेरा

  • ,
  • 'BJP ने जबरदस्ती बंद करवाईं कनॉट प्लेस की दुकानें', राहुल गांधी ने पूछा- व्यापारियों का नुकसान कौन कर रहा है?