दुनिया

इजरायल ने दक्षिणी गाजा में किये हवाई हमले, फिलिस्तीन का दावा- 49 लोगों की मौत, महिलाएं और बच्चे भी शामिल

फिलिस्तीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि राफा में 'फैमिली हाउस' में मारे गए 28 लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

इजरायली मंत्री ने गाजा की 'पूर्ण घेराबंदी' का आदेश दिया
इजरायली मंत्री ने गाजा की 'पूर्ण घेराबंदी' का आदेश दिया फोटोः IANS

हमास और इजरायल के बीच जंग जारी है। इस जंग में दोनों तरफ कई निर्दोष जानें भी जा रही हैं। अब तक कई हजार लोग मौत के घाट उतारे जा चुके हैं। इसी बीच फिलीस्तीनी आंतरिक मंत्रालय ने मंगलवार को दावा किया कि दक्षिण गाजा में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 49 लोग मारे गए।

बीबीसी ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि जहां खान यूनिस में सोमवार रात हवाई हमले में 21 लोग मारे गए, वहीं शेष 28 लोग मिस्र की सीमा के पास राफा क्षेत्र में मारे गए हैं। यहां पर एक घर पर हमला हुआ था। 

फिलिस्तीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि राफा में 'फैमिली हाउस' में मारे गए 28 लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हमलों के संबंध में इजरायल रक्षा बलों के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने मंगलवार सुबह सीएनएन को बताया, उन्हें विशेष रूप से उन क्षेत्रों में किसी भी हमले की जानकारी नहीं थी।

कॉनरिकस ने कहा, युद्ध अभियान जारी है। हम हमास के गुर्गों की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने के प्रयास के लिए उनकी तलाश जारी रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हमास के ठिकानों की तलाश उस युद्ध का हिस्सा है जो हम पर थोपा गया है, और इजराइल सशस्त्र संघर्ष के कानून के अनुसार और निश्चित रूप से नागरिक हताहतों को कम करने के लिए सैन्य अभियान जारी रखेगा।

इस बीच, 7 अक्टूबर को भड़के संघर्ष के बाद से गाजा में मरने वालों की संख्या 2,778 हो गई है, जबकि 9,938 लोग घायल हुए हैं।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संघर्ष में पूरे 47 परिवार मारे गए हैं, जिनकी संख्या लगभग 500 है। आधिकारिक इजरायली सूत्रों के अनुसार, यहूदी राष्ट्र में कम से कम 1,300 इजरायली और विदेशी नागरिक मारे गए हैं, जबकि 4,121 अन्य घायल हुए हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रधानमंत्री, गृह मंत्री ने ज्ञानेश कुमार को ‘अंपायर’ बनाकर चुनावों में 'मैच फिक्सिंग' कराई: राहुल गांधी

  • ,
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, केदारनाथ यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

  • ,
  • कर्नाटकः शिवकुमार ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की

  • ,
  • यादों में देव आनंदः एक्टिंग की 'बाजी' से बने हिंदी सिनेमा के 'गाइड', स्टारडम ऐसा कि आज भी दिवाने हैं लाखों फैंस

  • ,
  • गंभीर आरोपों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए कई अहम फैसले