दुनिया

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमले में 50 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

अधिकारियों ने बताया कि ये वाहन पाराचिनार से खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर की ओर आ रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। एक स्थानीय पत्रकार ने बताया कि तालिबान के प्रभुत्व वाले इलाकों में वाहनों पर घात लगाकर हमला किया गया।

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमले में 50 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमले में 50 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल फोटोः सोशल मीडिया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को आतंकवादियों ने यात्रियों को ले जा रहे तीन वाहनों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे प्रांत के कुर्रम जिले में वाहनों पर घात लगाकर हमला किया।

अधिकारियों ने बताया कि ये वाहन पाराचिनार से खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर की ओर आ रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिला अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि हमले में छह महिलाओं और तीन बच्चों समेत 50 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

एक स्थानीय पत्रकार ने बताया कि तालिबान के प्रभुत्व वाले इलाकों में वाहनों पर घात लगाकर हमला किया गया। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन खान गंडापुर ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रांत के कानून मंत्री, क्षेत्र के सांसदों और मुख्य सचिव के एक प्रतिनिधिमंडल को स्थिति का आकलन करने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तुरंत कुर्रम जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रांत में सभी सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक प्रांतीय राजमार्ग पुलिस इकाई बनाने का भी निर्देश दिया। गंडापुर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों के परिवारों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा, "निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना बेहद दुखद और निंदनीय है। इस वारदात में शामिल लोग कानून की पकड़ से बच नहीं पाएंगे।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आकाशवाणी भवन में डटे राहुल गांधी, EC जाने पर अड़े, बोले- डरे ज्ञानेश कुमार, 300 सांसदों से नहीं मिलना चाहते

  • ,
  • फिर खुली चुनाव आयोग की पोल: बंगाल में अपील ट्रिब्यूनल के पोर्टल में बेशुमार दिक्कतें, पूर्व जजों ने गिनाईं खामियां

  • ,
  • IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच बने सौरव गांगुली, फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान

  • ,
  • ‘इंडिया’ गठबंधन के मार्च में BJD भी शामिल, जयराम रमेश का BJP पर तंज, कहा- ‘भारतीय झूठ पार्टी’ की उल्टी गिनती शुरू

  • ,
  • लखनऊ: एक ही बारिश में डूब गया ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’, रिवर फ्रंट भी पानी-पानी, फ्लडप्लेन की बाड़बंदी पर उठे सवाल