दुनिया

जापान में आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

भूकंप का केंद्र 31.09 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 141.86 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। इसकी गहराई 10.0 किमी थी। फिलहाल जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जापान में होंशू के दक्षिण-पूर्व में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 31.09 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 141.86 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। इसकी गहराई 10.0 किमी थी। फिलहाल जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

इससे पहले 5 मई 2023 को जोरदार भूकंप आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया था कि जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के पश्चिमी तट पर इशिकावा प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी और कहा था कि यह करीब 12 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप केंद्रित था।

इशिकावा प्रांत में नोटो प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे पर स्थित सुजु शहर में सबसे अधिक नुकसान की जानकारी मिली थी। सीढ़ी से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और प्रांत में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेहा और दीपके कहां हैं? हिरासत में लिए जाने के बाद से पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं दे रही जवाब, रवैये पर उठे सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेहा और दीपके दोनों कहां हैं? पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब, नेहा की आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की थी

  • ,
  • 'नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी'... अनंत सिंह के दावे से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब में सुरक्षा चिंता, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द कीं कई उड़ानें, 20 अक्टूबर तक सेवाएं प्रभावित

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है