दुनिया

Russia Ukraine War: 'यूक्रेन के साथ युद्ध में अब तक 9,166 रूसी जवानों ने गंवाई जान', सैन्य साजो सामान का भी भारी नुकसान!

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि मास्को द्वारा नौ दिन पहले कीव पर सैन्य हमले शुरू करने के बाद से अब तक कम से कम 9,166 रूसी जवान मारे गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि मास्को द्वारा नौ दिन पहले कीव पर सैन्य हमले शुरू करने के बाद से अब तक कम से कम 9,166 रूसी जवान मारे गए हैं। मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि 24 फरवरी से शुक्रवार तक रूस ने 939 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 404 यूनिट ऑटोमोबाइल उपकरण, 251 टैंक, 105 आर्टिलरी सिस्टम, 60 ईंधन टैंक, 50 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर, 37 हेलीकॉप्टर, 33 विमान भी नष्ट कर दिए हैं।

Published: undefined

मंत्रालय ने यह भी कहा कि इन नंबरों को और स्पष्ट किया जा रहा है क्योंकि 'सैन्य अभियानों की उच्च तीव्रता के कारण सटीक गणना मुश्किल है।'

शुक्रवार को भी एक फेसबुक पोस्ट में, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने खुलासा किया कि रूस अभी भी कीव पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, इसने अधिकांश परिचालन भंडार को समाप्त कर दिया है और दक्षिणी और पूर्वी सैन्य जिले मेंअतिरिक्त बलों और संसाधनों के हस्तांतरण की तैयारी शुरू कर दी है।

Published: undefined

इसमें कहा गया है कि रूसी सैनिकों का एक समूह काला सागर में नौसैनिक ठिकानों से हट गया है, हालांकि वे 'जातोका में नौसैनिकों के उतरने की तैयारी' कर रहे हैं। पोस्ट में आगे कहा गया है कि रूसी सैनिकों ने एक अन्य रणनीतिक शहर खेरसान पर कब्जा करने के एक दिन बाद बंदरगाह शहर मारियुपोल को घेरने में कामयाबी हासिल की है।

Published: undefined

नौ दिन पहले शुरू हुए हमले के बाद से खरसान रूसी सेना के हाथ आने वाला पहला बड़ा शहर बन गया है। इसके अलावा शुक्रवार को, रूसी सैनिकों ने जापोरिज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा कर लिया, जहां पहले दिन में गोलाबारी के कारण आग लग गई थी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने ओडिशा की 2 लोकसभा और विधानसभा की 8 सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया, देखें पूरी लिस्ट

  • ,
  • तारक मेहता... में सोढ़ी बन चुके गुरुचरण सिंह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, साथी कलाकारों ने ठीक होने की जताई उम्मीद

  • ,
  • BSP नेता आकाश आनंद ने आतंकवादियों से की BJP सरकार की तुलना, आचार संहिता समेत कई धाराओं में केस दर्ज

  • ,
  • बरनाला में किसानों और बेरोजगारों का जोरदार प्रदर्शन, वादे पूरे नहीं होने पर पूरे पंजाब में AAP के विरोध का ऐलान

  • ,
  • ओडिशा में BJP-BJD पर बरसे राहुल गांधी, बोले- मोदी-पटनायक में मिलीभगत, दोनों कुछ कॉर्पोरेट्स को पहुंचा रहे लाभ