दुनिया

अफगानिस्तान में एक बंदूकधारी ने मस्जिद में की अंधाधुंध फायरिंग, छह नमाजियों की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने इस हमले की निंदा की है। साथ ही अपराधियों की पहचान करने और जांच की तत्काल जरूरत पर जोर दिया है। इस बीच अफगान सुरक्षाबलों ने कहा कि हमलावर को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अफगानिस्तान में एक बंदूकधारी ने मस्जिद में की अंधाधुंध फायरिंग, छह नमाजियों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान में एक बंदूकधारी ने मस्जिद में की अंधाधुंध फायरिंग, छह नमाजियों की मौत, कई घायल फोटोः सोशल मीडिया

अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में सोमवार शाम एक बंदूकधारी ने एक मस्जिद में अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से कम से कम छह नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया है। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Published: undefined

तालिबान सरकार के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी के अनुसार, एक अज्ञात बंदूकधारी ने सोमवार शाम गुजारा जिले में स्थित मस्जिद के अंदर घुसकर नमाजियों के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में नमाज पढ़ रहे छह लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हुआ है।

Published: undefined

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने इस हमले की निंदा की है। साथ ही अपराधियों की पहचान करने और जांच की तत्काल जरूरत पर जोर दिया है। इस बीच अफगान सुरक्षाबलों ने कहा कि वे हमलावर की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Published: undefined

गौरतलब है कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता पर कब्ज़ा करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में आतंकी हमलों में काफी कमी आई है। हालांकि, तथाकथित इस्लामिक स्टेट की शाखाएं अभी भी देश में सक्रिय मानी जाती हैं और समय-समय पर हमलों का दावा भी करती हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा