दुनिया

बोलीविया में बड़ा हादसा, नोटों से भरा विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत

बोलीविया की वायु सेना से संबंधित हरक्यूलिस विमान देश के ‘सेंट्रल बैंक’ से अन्य शहरों में नए नोट पहुंचाने जा रहा था। दुर्घटना के बाद जमीन पर बड़ी संख्या में नोट बिखरे हुए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बोलीविया की वायु सेना से संबंधित हरक्यूलिस विमान देश के ‘सेंट्रल बैंक’ से अन्य शहरों में नए नोट पहुंचाने जा रहा था। दुर्घटना के बाद जमीन पर बड़ी संख्या में नोट बिखरे हुए थे।

दमकल विभाग के प्रमुख पावेल टोवर ने यह स्पष्ट नहीं किया कि घटना में मारे गए लोग विमान में थे या ला पाज हवाई अड्डे के पास राजमार्ग पर खड़ी कारों में सवार थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही तस्वीरों में दिख रहा है कि विमान ला पाज के निकट स्थित एल ऑल्टो शहर में वाहनों से टकराने के बाद एक खेत में जा गिरा। इस बारे में विरोधाभासी खबरें हैं कि यह दुर्घटना तब हुई जब विमान उड़ान भर रहा था या उतर रहा था।

सड़क पर विमान का मलबा, क्षतिग्रस्त कारें और शव बिखरे पड़े थे। टोवर के अनुसार, कम से कम 15 वाहन प्रभावित हुए हैं। दमकलकर्मी विमान में लगी आग को बुझाने में कामयाब रहे।

सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में लोग नोट इकट्ठा करने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दिए, जबकि दंगा रोधी उपकरणों से लैस पुलिस उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश कर रही थी। अधिकारियों ने टर्मिनल से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म