
बलूचिस्तान में चमन बॉर्डर के पास रविवार को अफगान सुरक्षाबलों ने फायरिंग कर दी, जिसमें पाकिस्तान के कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समा टीवी के मुताबिक, पाक पुलिस और रेंजर्स ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।
Published: undefined
वहीं इससे पहले पाकिस्तान ने शनिवार को बताया कि उसके आतंकवाद विरोधी बलों ने एक पहाड़ी क्षेत्र में अफगान सीमा के करीब इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) के 4 उग्रवादियों को रोका और उन्हें मार गिराया। पाकिस्तान की प्रांतीय आतंकवाद विरोधी यूनिट के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों ने अफगानिस्तान से उत्तरी वजीरिस्तान सीमा क्षेत्र में प्रवेश किया था।
Published: undefined
खामा प्रेस के मुताबिक, पाकिस्तानी सुरक्षा विभाग के बयान में कहा गया है कि खुफिया रिपोर्टों के आधार पर एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान पाकिस्तानी सुरक्षाबलों का आतंकवादियों से सामने हुआ, जिसमें उन्होंने चारों आईएसकेपी के आतंकवादियों को मार गिराया।
Published: undefined
खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए आईएसआईएस के चार आतंकवादियों की पहचान कमांडर मोहम्मद दाऊद, मोहम्मद याकूब, अब्दुल्ला खान गुल और मोहम्मद लईक सरदार पियाउद्दीन के रूप में की गई है। उनके बारे में कहा गया था कि उन्होंने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के दोनों ओर बमबारी की साजिश रची थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined