दुनिया

अफगानिस्तान: काबुल में अगवा एक भारतीय नागरिक समेत तीन विदेशियों की हत्या

काबुल में जिन तीन नागरिकों की हत्या की गई है, उनमें एक भारतीय, एक मलेशियाई और एक नागरिक मेसेडोनिया का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि तीनों विदेशी नागरिक काबुल में एक इंटरनेशनल फूड कंपनी में काम करते थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया अफगानिस्तान के काबुल में एक भारतीय समेत तीन विदेशी नागरिकों की हत्या

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक भारतीय नागरिक समेत तीन विदेशी नागरिकों की आगवा कर हत्या कर दी गई है। मृतकों में भारतीय नागरिक के अलावा एक मलेशियाई और एक नागरिक मेसेडोनिया का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि तीनों विदेशी नागरिक काबुल में एक इंटरनेशनल फूड कंपनी में काम करते थे। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, तीनों नागरिकों के शव काबुल के मुसाही जिले से बरामद किए गए हैं।

तीनों विदेशी नागरिकों को अगवा किसने किया और उनकी हत्या क्यों की गई फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है। वहीं किसी आतंकी संगठन ने भी फिलहाल इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले