दुनिया

अफगानिस्तान: काबुल में हुए दो बम धमाकों में 25 लोगों की मौत, 45 से ज्यादा घायल

काबुल पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार आत्मघाती हमलावर ने सुबह करीब 8 बजे पुलिस डिस्ट्रिक्ट 9 में विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। पहले बम धमाके के करीब आधे घंटे के बाद दूसरा धमाका हुआ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया अफगानिस्तान के काबुल में दो बम धमाके

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को हुए दो बम धमाकों में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 से ज्यादा लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक मीडिया एडवोकेसी एजेंसी के हवाले से बताया कि मृतकों में अफगानिस्तान के 3 पत्रकार भी शामिल हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने सुबह करीब 8 बजे पुलिस डिस्ट्रिक्ट 9 में शाश डराक इलाके में विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। काबुल पुलिस प्रमुख दाऊद अमीन के मुताबिक, पहले बम विस्फोट के लगभग आधे घंटे बाद दूसरा धमाका हुआ। पहला विस्फोट कवर करने के लिए इकट्ठा हुए पत्रकारों के एक समूह के पास ही दूसरा विस्फोट हुआ। वहीं धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई फैल गई। विस्फोट के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।

काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता स्टैनेकजई ने बताया, “शुरूआती जानकारी से पता चला है कि दूसरा विस्फोट भी एक आत्मघाती हमला था। हमलावर ने इलाके में पहुंचने के लिए खुद को पत्रकार बताया था और उसके हाथ में एक कैमरा था।” अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा