दुनिया

वेनेजुएला और ईरान के बाद ट्रंप का अगला 'टारगेट' है ये देश, खुद कहा- इसे आजाद कराऊंगा

अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी सेना की क्षमता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में सेना को बेहद मजबूत बनाया गया और कभी-कभी परिस्थितियां ऐसी होती हैं, जब उसकी ताकत का उपयोग करना पड़ता है। इ

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मियामी में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कई तीखे बयान दिए। उन्होंने वेनेजुएला और ईरान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को सफल बताते हुए अब क्यूबा को लेकर भी सख्त संकेत दिए हैं। उनके इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को मियामी में आयोजित एक निवेश मंच पर भाषण देते हुए ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अगला नंबर क्यूबा का हो सकता है।

Published: undefined

ट्रंप ने अपने बयान में क्या कहा?

हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्यूबा के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की योजना है, लेकिन उनके बयान को संभावित सैन्य दबाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। ट्रंप ने अपनी सैन्य ताकत का जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने यह विशाल सेना बनाई है। मैंने कहा था कि आपको इसका उपयोग कभी नहीं करना पड़ेगा, लेकिन कभी-कभी करना पड़ता है. वैसे, क्यूबा अगला है।

इस बीच क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने संकेत दिया है कि उनका देश संभावित टकराव से बचने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखे हुए है।

Published: undefined

क्यूबा आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है

क्यूबा इस समय गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। तेल आयात में रुकावट के कारण वहां बिजली उत्पादन और परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। ऐसे हालात में ट्रंप के ताजा बयान ने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined