दुनिया

एअर इंडिया के चालक दल की महिला सदस्य पर लंदन के एक होटल में हमला, फ्लोर पर घसीटा, हैंगर से मारा

एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि एयरलाइन एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनी द्वारा संचालित एक होटल में घुसपैठ की गैरकानूनी घटना से बहुत व्यथित है, जिससे ‍उसके चालक दल की एक सदस्य प्रभावित हुई है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

एअर इंडिया के चालक दल की एक महिला सदस्य पर इस सप्ताह की शुरुआत में लंदन के एक होटल में एक घुसपैठिये ने कथित तौर पर हमला कर दिया। खबरों के मुताबिक, एयरलाइन इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस से बातचीत कर रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटना गुरुवार रात की है। बताया जा रहा है कि महिला क्रू मेंबर अपने कमरे में सो रही थीं, तभी करीब 1.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसके कमरे में घुस आया। महिला की जब आंख खुली तो उसने चिल्लाना शुरू किया। इसपर हमलावर ने कपड़े के हैंगर से महिला पर हमला बोल दिया और फर्श पर उसे घसीटा।

एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि एयरलाइन एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनी द्वारा संचालित एक होटल में घुसपैठ की गैरकानूनी घटना से बहुत व्यथित है, जिससे ‍उसके चालक दल की एक सदस्य प्रभावित हुई है।

Published: undefined

खबरों के अनुसार, एक बेघर व्यक्ति होटल के उस कमरे में घुस गया, जिसमें चालक दल की महिला सदस्य ठहरी हुई थी और उसने उसके साथ बदसलूकी की। उन्होंने बताया कि महिला के चिल्लाने पर आसपास के कमरों में ठहरे हुए अन्य लोग वहां पहुंचे और घुसपैठिये को पकड़ लिया।

खबरों के मुताबिक, चालक दल की महिला सदस्य का होटल में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया, जबकि दो अन्य सूत्रों ने दावा किया कि महिला से मारपीट की गई। यह घटना लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के पास एक होटल में हुई। एयरलाइन ने बयान में कहा कि वह अपनी कर्मचारी को पेशेवर काउंसिलिंग समेत हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है।

Published: undefined

बयान के मुताबिक, ‘‘एअर इंडिया मामले को कानूनी रूप से आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय पुलिस और होटल प्रबंधन के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हम इस घटना से जुड़े लोगों की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।’’

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined