दुनिया

काबुल एयरपोर्ट पर अब रॉकेट से हमला, दागी गईं कई मिसाइलें, अमेरिका ने कहा - ऑपरेशन 'बाधित नहीं'

अमेरिका ने माना है कि काबुल एय़रपोर्ट पर रॉकेट हमला किया गया है। हालांकि उसने स्पष्ट किया है कि इससे अमेरिकी और दूसरे देशों के नागरिकों को सुरक्षित वापस निकालने का अभियान नहीं रुका है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास रॉकेट हमले की खबर सामने आई है। लेकिन मिसाइल डिफेंस सिस्टम द्वारा उन्हें रोक दिया गया। अमेरिका ने माना है कि काबुल एय़रपोर्ट पर रॉकेट हमला किया गया है। हालांकि उसने स्पष्ट किया है कि इससे अमेरिकी और दूसरे देशों के नागरिकों को सुरक्षित वापस निकालने का अभियान नहीं रुका है और उड़ानें बदस्तूर जारी हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने की काबुल एयरपोर्ट पर रॉकेट हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि ऑपरेशन 'बाधित नहीं हुआ है। दरअसल, काबुल एयरपोर्ट पर 4 से ज्यादा रॉकेट दागे गए हैं। हालांकि इनमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

आपको बता दें, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के कब्जे के बाद अमेरिका की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उसे 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को हटाने की प्रक्रिया पूरी करनी है। लेकिन इस बीच हमले बढ़ते जा रहे हैं। विस्फोटक से भरी कार पर अमेरिकी ड्रोन हमले के बाद सोमवार सुबह काबुल एय़रपोर्ट के आसपास पर कई रॉकेट दागे गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो