दुनिया

ईरान के खिलाफ जंग में कूदा अमेरिका, न्यूक्लियर ठिकानों पर गिराए बम, ट्रंप बोले- पूरी तरह कर दिया तबाह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के हमलों में ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकाने ‘‘पूरी तरह से नष्ट’’ हो गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका भी कूद गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर बड़ा और सफल हवाई हमला किया है। अमेरिकी सेना ने इन ठिकानों पर पूरी तैयारी के साथ बम गिराए, जिसमें मुख्य निशाना फोर्डो था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के हमलों में ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकाने ‘‘पूरी तरह से नष्ट’’ हो गए हैं। ट्रंप ने शनिवार रात ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में यह टिप्पणी की।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि अमेरिकी सेना ने ईरान में तीन प्रमुख परमाणु केंद्रों पर हमले किए हैं। साथ ही राष्ट्रपति ने ईरान को अमेरिका के विरुद्ध जवाबी हमले के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि ईरान को यह तय करना है कि उसे शांति चाहिए या त्रासदी।

बताया जा रहा है कि अमेरिकी वायुसेना ने B2 बॉम्बर्स से  ईरान के तीन न्यूक्लियर प्लांट्स पर बम बरसाए हैं। इस स्ट्राइक के बाद अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में स्थित अपने तमाम एयरबेस पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

इससे पहले ईरान के खिलाफ इजरायल के खिलाफ मिलिट्री कैंपेन पर फैसला करने के लिए ट्रंप ने दो हफ्ते का समय लिया था। उन्होंने कहा था कि दो हफ्ते में इसका फैसला करेंगे और यह कि कोई नहीं जानता कि वह क्या करने जा रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल