दुनिया

शूटआउट से दहला अमेरिका, पिट्सबर्ग में यहूदी प्रार्थन स्थल पर अंधाधुंध फायरिंग में 11 की मौत, कई घायल

फायरिंग करने से पहले हमलावर प्रार्थना स्थल की इमारत में घुसा और चिल्लाने लगा, “सभी यहूदियों को मर जाना चाहिए।” इसके बाद हमलावर ने फायरिंग शुरू कर दी। एफबीआई इसे घृणा अपराध मानकर घटना की जांच कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया अमेरिका के पिट्सबर्ग में यहूदी प्रार्थन स्थल पर अंधाधुंध फायरिंग में 11 की मौत

अमेरिका के पिट्सबर्ग में यहूदी प्रार्थना स्थल पर हुई फायरिंग में 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हमले में 3 पुलिसकर्मी समेत 6 लोग घायल हो गए हैं। यह हमला एक बंदूकधारी ने पिट्सबर्ग के स्किवरेल हिल में स्थित ट्री ऑफ लाइफ सिनगॉग में किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 46 साल का हमलावर रॉबर्ट बोवर्स घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

बताया जा रहा है कि गोलीबारी करने से पहले हमलावर प्रार्थन स्थल की इमारत में घुसा और चिल्लाने लगा, “सभी यहूदियों को मर जाना चाहिए।” इसके बाद हमलावर ने फायरिंग शुरू कर दी। एफबीआई इसे घृणा अपराध मानकर घटना की जांच कर रही है।

वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “पिट्सबर्ग में जितना सोचा था हालात उससे बहुत ज्यादा दुखद है। अपराध करने वाले व्यक्ति को मौत की सजा दी जानी चाहिए।”

अमेरिका अटॉर्नी जनरल ने कहा है कि धर्म के आधार पर नफरत और हिंसा की हमारे समाज में कोई जगह नहीं है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हेट क्राइम समेत दूसरे आपराधिक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है, जिससे उसे मौत की सजा सुनिश्चित हो सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कैंपस में विरोध-प्रदर्शन से लेकर क्राइम ब्रांच की जांच तक: IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद क्या-क्या हुआ!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: तकनीकी खराबी से थमा अमेरिका, सैकड़ों उड़ानें प्रभावित और रूस-यूक्रेन ने एक दूसरे पर किए घातक हमले

  • ,
  • कार्ति चिदंबरम ने SIR की तुलना जिम क्रो कानूनों से की, बोले- यह लोगों को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश

  • ,
  • वंदे मातरम विवादः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा- उम्मीद है, धार्मिक कारणों से न गाने वाले पर कार्रवाई नहीं होगी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस