
अमेरिकी राज्य जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि यह घटना ड्रग डील से जुड़ी थी।
Published: undefined
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अटलांटा पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा, 20 वर्षीय तीन लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और चौथे को अस्पताल ले जाया गया।
Published: undefined
मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और गोली चलाने वाले के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। गैर-लाभकारी अनुसंधान समूह गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, इस साल 9 दिसंबर तक अमेरिका में 634 सामूहिक गोलीबारी हुई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined