
इराक में बड़ा हादसा हुआ है। अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में एरबिल प्रांत के सोरन शहर में एक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग झुलस गए। कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज जारी है।
Published: undefined
सोरन स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आग सबसे पहले तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी, जहां विश्वविद्यालय के छात्र और शिक्षक रहते थे, और फिर पूरी पांच मंजिला इमारत में फैल गई।
Published: undefined
बयान में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देर रात नागरिक सुरक्षा टीमों और अग्निशामकों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मामले की जांच जारी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined