दुनिया

रूस में पुतिन के एक और विरोधी की मौत, जेल में बंद एलेक्सी नवलनी की संदिग्ध हालत में गई जान

यमालो-नेनेट्स जिले की जेल सेवा ने कहा कि शुक्रवार को टहलने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद वह तुरंत ही बेहोश हो गए। इसके बाद आपातकालीन चिकित्सा टीम को फौरन बुलाया गया। टीम ने उन्हें पुनर्जीवित करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुतिन के धुर विरोधी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत
पुतिन के धुर विरोधी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत फोटोः सोशल मीडिया

रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह यमालो-नेनेट्स जिले की जेल में पिछले एक दशक से कैद थे। नवलनी की मौत के बाद एक बार फिर पुतिन की सरकार पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी राजनीति से प्रेरित माने जाने वाले अपराधों के लिए 19 साल जेल की सजा काट रहे थे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल के अंत में उन्हें आर्कटिक जेल कॉलोनी में ले लाया गया, जिसे सबसे कठोर जेलों में से एक माना जाता है।

यमालो-नेनेट्स जिले की जेल सेवा ने कहा कि शुक्रवार को टहलने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद वह तुरंत ही बेहोश हो गए। इसके बाद आपातकालीन चिकित्सा टीम को फौरन बुलाया गया। टीम ने उन्हें पुनर्जीवित करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, आपातकालीन डॉक्टरों ने विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को जेल में ही मृत घोषित कर दिया। मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है। एलेक्सी नवलनी के वकील लियोनिद सोलोविओव ने रूसी मीडिया को बताया कि वह अभी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कैंसर की दवा की MRP 27 हजार, प्राइस टू रिटेलर सिर्फ 3 हजार! SC ने सरकार से पूछा- इतना बड़ा अंतर क्यों?

  • ,
  • सिनेजीवन: ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू और दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया सबसे आसान मंत्र

  • ,
  • गृह मंत्रालय ने राज्यों से मांगा जन्म, स्कूल, और वोटरों का धर्म-आधारित डेटा, पूछा 15 साल में कितना हुआ बदलाव

  • ,
  • कांग्रेस कार्यसमिति में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रस्ताव पारित, SIR को तत्काल रद्द करने की भी मांग

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः हाईकोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को दी अंतरिम जमानत, चुनाव बाद करना होगा सरेंडर