
अफगानिस्तान में तनाव का माहौल बना हुआ है। लोगों को देश छोड़कर जाने का दौर भी जारी है। इन सबके बीच काबुल एयरपोर्ट पर भारी फायरिंग की खबर भी सामने आई है। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने रॉयटर्स के हवाले से ये खबर दी है। उधर, अमेरिका ने अपने नागरिकों और कर्मचारियों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकालने के लिए अफगान एयर ट्रैफिक कंट्रोल को अपने हाथ मे ले लिया है।
तालिबान ने अफगानिस्तान में हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। जिसके कारण काबुल और दिल्ली के बीच की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बता दें कि भारत की ओर से एयर इंडिया की कुछ फ्लाइट्स को एयर लिफ्ट के लिए रखा गया था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए