
बांग्लादेश के ढाका से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक प्लास्टिक की फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ। जिससे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है, इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
Published: undefined
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चार मंजिला इमारत में दोपहर के समय आग लग गई, जिसकी पहली और दूसरी मंजिल में प्लास्टिक की फैक्ट्री है, जबकि तीसरी मंजिल पर प्लास्टिक के खिलौने रखे गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। सूचना मिलने पर दमकल की 10 इकाइयों को मौके पर भेजा गया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined