दुनिया

तेल टैंक में धमाके से दहला बांग्लादेश! 33 की मौत, 450 से ज्यादा घायल, कई लोगों की हालत गंभीर

अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों में डिपो के कर्मचारी, दमकलकर्मी, पुलिस कर्मी शामिल हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है। घायलों में से कई लोगों की हालत गंभीर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बांग्लादेश के चटगांव में एक कंटेनर डिपो के एक तेल टैंक में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सीएमसीएच) पुलिस चौकी के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) अलाउद्दीन तालुकदार ने बताया कि सुबह 10:15 बजे तक इस घटना में 33 लोगों की मौत हो गई है। शवों को मुर्दाघर में रख दिया गया है।

हादसे में 450 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। यह हादसा शनिवार रात चटगांव के सीताकुंडा इलाके में हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों में डिपो के कर्मचारी, दमकलकर्मी, पुलिस कर्मी शामिल हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों में से कई लोगों की हालत गंभीर है। अभी तक हादसे की वजहों का पता नहीं चल पाया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Jun 2022, 9:41 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: लखनऊ में CM के PC में हंगामा, महिला पत्रकार बोलीं- सवाल ले लीजिए मुख्यमंत्री जी, उठकर चल दिए योगी

  • ,
  • बिहार में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से पर, जलस्तर में कमी से कटाव का खतरा

  • ,
  • उत्तराखंड में बीजेपी को झटका, गढ़वाल विश्वविद्यालय चुनावों एनएसयूआई की शानदार जीत, विद्यार्थी परिषद का किला ढहा

  • ,
  • फ्रीबी कल्चर पर शिवसेना (यूबीटी) ने की ट्रंप और मोदी की राजनीति की तुलना, बोले- यह लोकतंत्र के लिए खतरा

  • ,
  • 'यूपी में अपराधियों को मिल रहा सत्ता का संरक्षण', गोंडा हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी का योगी सरकार पर हमला