दुनिया

पेरू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, फायरट्रक से टकराने के बाद आग के गोले में तब्दील हुआ विमान, देखें वीडियो

इस भीषण हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें रनवे पर लैडिंग के बाद फ्लाइट को ट्रक से टकराते हुए और आग लगते हुए देखा जा सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पेरू में बड़े विमान हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक राजधानी लीमा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीषण हवाई हादसा हुआ है, जिसमें लैडिंग के वक्त एक फ्लाइट रनवे में फायरट्रक से टकरा गई, जिसके बाद फ्लाइट में आग लग गई।

आपको बता दें, इस भीषण हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें रनवे पर लैडिंग के बाद फ्लाइट को ट्रक से टकराते हुए और आग लगते हुए देखा जा सकता है। खबरों के मुताबिक दुर्घटना में दो अग्निशामकों की मौत हो गई। एयरलाइन ने बताया कि इस घटना में किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य की मौत नहीं हुई है।

लीमा एयरपोर्ट को संचालित करने वाली कंपनी ने ट्वीट कर कहा हादसे के बाद एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद कर दिया गया है।सभी यात्रियों को जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। इस एयरबस ( Airbus A320neo) में 102 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने शेयर किया महारैली का रूट मैप, कहा- कल मिलते हैं, साथ चलते हैं

  • ,
  • ‘इतिहास विकृत करने वाले’ पटेल के प्रति इंदिरा गांधी के गहरे सम्मान को मिटा नहीं सकते, तस्वीर साझा कर जयराम का BJP पर निशाना

  • ,
  • हिसार में रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 260 बसों का संचालन ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

  • ,
  • ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय...', इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल ने उनके 'खूबसूरत उपहार' को किया याद

  • ,
  • इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी, खड़गे और राहुल ने दी श्रद्धांजलि, शक्ति स्थल पर अर्पित की पुष्पांजलि