दुनिया

न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में बड़ा हादसा, लॉज में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत, कई झुलसे

स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आग वेलिंगटन के लोफर लॉज की सबसे ऊपरी मंजिल में लगी। दमकल विभाग के मुताबिक, इस अग्निकांड में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में बड़ा हादसा हुआ है। एक लॉज में भीषण आग लगने से 10 लोगों की जान चली गई है। लॉज में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लॉज में फंसे 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

Published: undefined

स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आग वेलिंगटन के लोफर लॉज की सबसे ऊपरी मंजिल में लगी। दमकल विभाग के मुताबिक, इस अग्निकांड में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

Published: undefined

वेलिंगटन सिटी काउंसिल के प्रवक्ता रिचर्ड मैकलीन के मुताबिक, इमारत में कई बुजुर्ग लोग थे, जो आग लगने के बाद फौरन वहां से भाग गए। कई लोगों को वेलिंगटन अस्पताल ले जाया गया। न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में लोफर्स लॉज है। लॉज में  92 कमरे हैं। बताया जा रहा है कि यह शहर का सबसे सस्ता लॉज है। इस लॉज के पास में ही वेलिंगटन अस्पताल है, जहां घायलों को भर्ती कराया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined