दुनिया

ईरान-इजरायल संघर्ष के मद्देनजर एयर इंडिया का बड़ा फैसला, तेल अवीव के लिए उड़ान सेवाओं को किया निलंबित

वर्तमान में एयर इंडिया दिल्ली और तेल अवीव के बीच चार साप्ताहिक उड़ानें चलाती है। कहा जा रहा है कि एयर इंडिया के अलावा कई अन्य एयरलाइन कंपनियां मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के खतरे को देखते हुए इस तरह के कदम पर विचार कर रही हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

इजरायल और ईरान के बीच मौजूदा संघर्ष और तनाव के मद्देनजर एयर इंडिया ने शुक्रवार को इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए अपनी उड़ान सेवाओं का निलंबन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "मध्य पूर्व में उभरती स्थिति को देखते हुए तेल अवीव से हमारी उड़ानें 30 अप्रैल 2024 तक निलंबित रहेंगी।"

टाटा द्वारा संचालित एयरलाइन ने अपनी उड़ानों को पुनर्निर्धारित करने वाले यात्रियों के लिए एकमुश्त छूट की भी पेशकश की है।

एयरलाइन ने कहा, "हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और अपने उन यात्रियों को समर्थन दे रहे हैं, जिन्होंने इस अवधि के दौरान तेल अवीव से यात्रा के लिए बुकिंग की है, साथ ही पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एक बार की छूट भी दी है।"

वर्तमान में एयर इंडिया दिल्ली और तेल अवीव के बीच चार साप्ताहिक उड़ानें चलाती है। कहा जा रहा है कि एयर इंडिया के अलावा कई अन्य एयरलाइन कंपनियां मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के खतरे को देखते हुए इस तरह के कदम पर विचार कर रही हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला, कहा- बिहार और बंगाल में हुए फर्जी चुनाव, फिर से कराने की मांग

  • ,
  • खेल: रिंकू सिंह ने विराट-रोहित को लेकर किया बड़ा दावा और जसपाल राणा को याद करके भावुक हुई मनु भाकर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • प्रियंका गांधी भड़कीं, 'अगर चुनाव आयुक्तों को जानकारी थी और उन्होंने इजाजत दी, तो यह लोकतंत्र पर हमला'

  • ,
  • चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामले पर सुप्रीम कोर्ट में मतभेद, पीठ के दोनों जजों की राय अलग, जानें अब क्या होगा?