दुनिया

रूस को बड़ा नुकसान! काला सागर बेड़े का मिसाइल क्रूजर विस्फोट से क्षतिग्रस्त

रूस के काला सागर बेड़े का मॉस्को मिसाइल क्रूजर एक विस्फोट में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस बात की जानकारी खुद रूस के रक्षा मंत्रालय ने दी है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

रूस के काला सागर बेड़े का मॉस्को मिसाइल क्रूजर एक विस्फोट में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस बात की जानकारी खुद रूस के रक्षा मंत्रालय ने दी है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, मोस्कवा मिसाइल क्रूजर में लगी आग के कारण बड़ा विस्फोट हुआ। इस दौरान चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल जांच जारी है।


Published: 14 Apr 2022, 5:35 PM IST

इसको लेकर पहले यूक्रेन के कई सरकारी अधिकारियों ने दावा कि ओडेसा के तट या उसके पास दफन एंटी-शिप निर्देशित मिसाइलों ने मोस्कवा पर दो बार हमला किया। इस दावे के बाद रूसी मंत्रालय ने विस्फोट होने की पुष्टि की। वहीं रूसी मीडिया आकस्मिक गोला बारूद को विस्फोट के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है।

Published: 14 Apr 2022, 5:35 PM IST


आपको बता दें कि 12,500 टन क्रूजर को 1983 में कमीशन किया गया था और यह 16 एंटी-शिप वल्कन क्रूज मिसाइलों से लैस है। यही खासियत इसे रूस के काला सागर बेड़े में सबसे महत्वपूर्ण जहाज बनाता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 14 Apr 2022, 5:35 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 14 Apr 2022, 5:35 PM IST