दुनिया

बांग्लादेश में चीनी कंपनी की बड़ी लापरवाही के कारण 5 लोगों की गई जान, जांच जारी

बांग्लादेश के सड़क परिवहन और राजमार्ग विभाग के सचिव ए.बी.एम. अमीन उल्लाह नूरी ने कहा कि चीनी कंपनी पर जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही कॉन्ट्रैक्ट समाप्त किया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी को काली सूची में भी डाला जा सकता है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बस रैपिड ट्रांजिट प्रोजेक्ट (बीआरडी) के काम के दौरान एक गार्डर सड़क पर चलती कार पर गिर गया, जिसमें दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
मामले की शुरुआती जांच में चाइना गेझोबा ग्रुप कंपनी लिमिटेड (सीजीजीसी) द्वारा 'लापरवाही के सबूत' मिले हैं।

बांग्लादेश के सड़क परिवहन और राजमार्ग विभाग के सचिव ए.बी.एम. अमीन उल्लाह नूरी ने कहा कि चीनी कंपनी पर जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही कॉन्ट्रैक्ट समाप्त किया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी को काली सूची में भी डाला जा सकता है, ताकि अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उन्हें बांग्लादेश में कोई काम नहीं मिल सके।

गुरुवार तक फाइनल रिपोर्ट आने की संभावना है। शुरुआती जांच के मुताबिक, चीनी कंपनी ने सभी सुरक्षा नियमों की अनदेखी की। बिना किसी सुरक्षा उपाय के क्रेन के जरिए गार्डर को उठाया गया।

नूरी ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि कंक्रीट के गार्डर का वजन 70 टन था। इसके अलावा, ठेकेदार ने यातायात प्रबंधन अधिकारियों को भी काम की जानकारी नहीं दी थी।
तीन सदस्यीय जांच पैनल ने लापरवाही के सबूत के तौर पर कम से कम चार कारणों का हवाला दिया है।

बस रैपिड ट्रांजिट प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक शफीकुल इस्लाम ने दावा किया कि यह घटना एक तकनीकी खामी की वजह से हुई है। उन्होंने कहा, "जब हम क्रेन के जरिए गार्डर को शिफ्ट कर रहे थे, उसी दौरान क्रेन झुक गई और गार्डर नीचे गिर गया।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में आए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- चिंताएं और सरोकार वास्तविक, हल करे सरकार

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, लगातार चौथे दिन गिरावट जारी और रुपया भी हुआ कमजोर