दुनिया

ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने की इस्तीफे की घोषणा, ब्रेक्सिट सौदे पर स्वीकारी असफलता

ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने ब्रिटेन की संसद में ब्रेक्सिट मुद्दे पर बार-बार हार का सामना करने के बाद शुक्रवार को इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। हालांकि अगला प्रधानमंत्री चुने जाने तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री रह सकती हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने ब्रिटेन की संसद में ब्रेक्सिट मुद्दे पर बार-बार हार का सामना करने के बाद शुक्रवार को इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि वह सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में 7 जून को अपना पद छोड़ेंगी। हालांकि अगला प्रधानमंत्री चुने जाने तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री रह सकती हैं।

इस्तीफे का ऐलान करते हुए भावुक नजर आ रहीं थेरेसा मे ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने 2016 में हुए जनमतसंग्रह के परिणाम का सम्मान करने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश की। लेकिव ब्रेक्सिट में कामयाब न हो पाने का उन्हें गहरा दुख लगा।

थेरेसा मे ने कहा कि ब्रेक्सिट सौदे के लिए समर्थन जुटाने के लिए पूरी कोशिश की है मगर यह देश के हित में होगा कि अब नया पीएम इस सौदे के लिए प्रयास जारी रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर काम करना उनके जीवन की सबसे गर्व भरी बात है।

गौरतलब है कि ब्रेक्जिट मामला थेरेसा मे के लिए बड़ा संकट साबित हुआ। गुरुवार को वह अपने आक्रामक रुख पर कायम रही। हालांकि उनकी सरकार ने अपनी कंजर्वेटिव पार्टी के भीतर ही कड़े विरोध के बीच ब्रेक्जिट समझौते पर संसद में प्रस्तावित मतदान को आगे के लिए टाल दिया था।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार